
सिंगरौली। यूपी के वाराणसी से सरई के निवास पोल्ट्रीफॉर्म में जा रहे एक बेकाबू ट्रक धौहनी गांव में पलट गया। जिसमें सवार दो चालको में से एक चालक समेत तकरीबन 2 हजार से अधिक मुर्गियों की भी मौत हो गई। यह घटना आज दिन शनिवार की अल सुबह 4 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही बरका पुलिस चौकी प्रभारी नृपेन्द्र सिंह स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुंच घायल दूसरे चालक को उपचार के लिए सामुदायिकत स्वास्थ्य केन्द्र लिए रवाना कि या।
पुलिस चौकी प्रभारी नृपेन्द्र सिंह के अनुसार एक मिनी ट्रक आईसर वाहन क्रमांक एचआर 69 एफ 6376 वाराणसी से सरई तहसील क्षेत्र के निवास स्थित लालबाबू शाह के पोल्ट्रीफॉर्म में मुर्गियों को लेकर जा रहा था कि बेकाबू उक्त वाहन अनियंत्रित होकर धौहनी गांव के मुख्य मार्ग में पलट गया। जहां ट्रक में दो चालक सवार थे। जिसमें सरफराज चला रहा था और एक चालक गोविन्दा निवासी मिर्जापुर उम्र 35 वर्ष बैठा था। ट्रक के पलटने से सरफराज उम्र 36 वर्ष निवासी बागपत उत्तरप्रदेश घायल हो गया। वही गोविंदा निवासी मिर्जापुर की घटनास्थल पर मौत हो गई। साथ ही उक्त वाहन में 4 हजार पोल्ट्रीफॉर्म की मुर्गियां थी। जिसमें से करीब 2 हजार से अधिक मुर्गियों के भी मारे जाने की चर्चा है। फिलहाल घायल दूसरे चालक का इलाज सरई सीएससी में चल रहा है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
