अमेठी 14 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के जगदीशपुर क्षेत्र में एक युवक की अज्ञात बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दी। युवक का रक्त रंजित शव रविवार को सुबह गांव से दूर सड़क के किनारे मिला।
अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार रविवार को जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नन्द लालपुर से हरि मऊ जाने वाले रास्ते के किनारे एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।जिसकी पहचान गूंगे मऊ निवासी मक्खन सिंह (40) के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया किसी अनहोनी की बात प्रतीत हो रही है।फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूना एकत्र किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक गांव के समीप बन रही अन्त्येष्टि स्थल का केयर टेकर था।शनिवार को वही काम करने गया था।
घटना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
