कर्मचारियों की हड़ताल से कुछ देर मेडिकल की व्यवस्था चरमराई

महीनों से वेतन ना मिलने पर परेशान कमर्चारियों ने दिखाया आक्रोश

 

नवभारत,जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार से कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले 6 महीनों से उन्हें अपना वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और काफी परेशानहै। हालांकि कर्मचारियों की हड़ताल कुछ ही समय के लिए थी। लेकिन उनके हड़ताल पर जाने से मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्था में काफी फर्क पड़ा था। जानकारी के अनुसार हाइट्स नामक आउटसोर्स में काम कर रहे करीब हजार भर से अधिक कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिलने पर वह बुधवार सुबह से हड़ताल पर चले गए थे। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन मिलने के बाद वह अपने काम पर वापस गए।

 

लगभग 1200 कर्मचारी हैं कार्यरत

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज व अस्पताल में क्लेरिकल जॉब से लेकर सफाई कर्मचारी, सिक्योरिटी, वार्ड बॉय तक करीब 1200 सौ कर्मचारी आउटसोर्स से हाइट्स नामक कम्पनी काम करते हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है कि बीते कई माह से कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है।

ओपीडी की नहीं कटी पर्ची, ना हुई सफाई

मेडिकल अस्पताल में कर्मचारियों के हड़ताल लगभग 1 घंटे के लिए ही थी, परंतु उनके हड़ताल पर जाने के बाद कई परेशानी सामने आई। जिसमें सुबह मरीजों की ओपीडी पर्ची भी नहीं कटी जिससे मरीज परेशान होते नजर आए। इसके अलावा वार्डों में वार्डबॉय वगैरह काम पर नहीं पहुंचे तो साफ-सफाई नहीं हुई।

इनका कहना है

कर्मचारियों द्वारा कुछ ही देर के लिए हड़ताल की गई थी। जिसके बाद उनका एक महीने का भुगतान शाम को किया जा चुका है, आगे भी लगातार समय पर उनके भुगतान कर दिए जाएंगे।

डॉ नवनीत सक्सेना

डीन मेडिकल कॉलेज

Next Post

घर में लगी आग, गृहस्थी खाक

Thu Feb 20 , 2025
नवभारत,जबलपुर। घमापुर क्षेत्र में लाल माटी के पास मंगलवार रात एक मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप कर धारण कर लिया। जिसके चलते मकान की गृहस्थी का जल सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो चुका है। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही पानी […]

You May Like