ग्वालियर:अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय के भूविज्ञान अध्ययनशाला, पत्रकारिता विभाग और विज्ञान महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण जागृति कार्यक्रम और फिल्म निर्माण कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण चेतना का विकास और डॉक्यूमेंट्री निर्माण की बारीकियां सिखाना था। प्रो. एस.एन.महापात्रा ने पृथ्वी दिवस आयोजन की पृष्ठभूमि बताई। विज्ञान महाविद्यालय के भू विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सुयश कुमार ने ने विचार रखे।
इस अवसर पर आयोजित फिल्म निर्माण कार्यशाला में छात्रों को क्यूब फिल्म इंस्टिट्यूट के विशेषज्ञों ने स्टोरी आइडिया जनरेशन, शूटिंग, और फिल्म एडिटिंग के विषय में जानकारी प्रदान की। छात्रों को सात समूहों में बांटा गया और उन्हें रामउआ बांध से लेकर जड़ेरुआ बांध तक का भ्रमण कराया गया। कुलपति प्रो. राजकुमार आचार्य ने स्टाफ और छात्रों को बधाई दी।
