
नवभारत,जबलपुर। घमापुर क्षेत्र में लाल माटी के पास मंगलवार रात एक मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप कर धारण कर लिया। जिसके चलते मकान की गृहस्थी का जल सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो चुका है। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही पानी डालकर बढ़ती हुई आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार घमापुर लालमाटी के पास रहने वाले एक मजदूर राजेश के घर में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने जैसे ही आग को देखा उसने राजेश को इसकी सूचना दी।
आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घर में लगी आग को बुझाने लगे, लगभग 1 घंटे बाद मकान में लगी आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कुछ नगद रुपए और गृहस्थी का सामान जल गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि मजदूर घर में अकेले रहता था, और आग लगने के बाद उसकी काफी नुकसान हुआ है।
