7 धानो से होता है माताजी का पूजन,यात्रा का यह 12 वा वर्ष,
पानसेमल क्षेत्र के ग्राम देवधर से अपनी 12 वे वर्ष की पैदल यात्रा के लिए रविवार को पदयात्री निकले जिनका विधायक कार्यालय पर श्रीमती निर्मला श्याम बर्डे,नगर परिषद के निकट जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शीला विनोद वसावे,प्रतिनिधि विनोद वसावे तथा दुर्गा मंदिर परिसर में नगर अध्यक्ष शैलेश भंडारकर द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा की जानकारी देते हुए संजय महाराज ने बताया कि उनकी यह 12 वे वर्ष की यात्रा है और देवधर से पैदल यात्रा करते हुए वे महाराष्ट्र से होकर गुजरात के देवमोगरा पहुंचते हैं,माताजी की यात्रा में नियमों का विशेष पालन किया जाता है.
महिलाओं सहित बच्चे भी यात्रा में शामिल हुए,हाथों में ध्वजा ओर सिर पर माताजी की पूजन सामग्री लेकर श्रद्धालु जयकारों के साथ दुर्गा मंदिर परिसर से रवाना हुए,समाज के वरिष्ठ एवं जिला जनपद पंचायत सदस्य जुलाल वसावे,नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शीला विनोद वसावे,प्रतिनिधि विनोद वसावे,विक्की सिरसाठ,रणजीत वसावे, ज्ञानेश्वर जगदाले,दिनेश जाधव एवं उपस्थित जनों ने सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी।
