बेलगाम कार ने रौंदा, पिता की मौत, पुत्र घायल

एनएच 34 नेशनल हाइवे में हुआ हादसा

जबलपुर। बरगी थाना अंतर्गत एनएच 34 नेशनल हाइवे में बेलगाम कार ने मोटर सायकिल सवार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार रही कि पिता-पुत्र उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पुत्र घायल है जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं कार चालक वाहन को मौके पर छोडक़र फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक नेशनल हाइवे एनएच 34 गढ्ढू ढाबा के पास बुधवार शाम करीब 6 बजे प्रयागराज तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने  बाइक सवार सुज्जा यादव 61 वर्ष और उसके पुत्र गणेश यादव 19 वर्षीय निवासी ग्राम खमरिया को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार रही कि दोनों दूर जा गिरे और हादसे में पिता की मौत हो गई और पुत्र घायल हो गया।

Next Post

ऑटो में बैठीं महिला के 50 हजार चोरी

Thu Feb 20 , 2025
जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत रानीताल चौक से ई-रिक्शा में बैठीं एक यात्री महिला के 50 हजार रूपए चोरी हो गई। महिला को शक है कि उसके पास बैठीं अन्य महिला ने चोरी की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासजी कर रही है। पुलिस के मुताबिक पुष्पा पटेल निवासी काली […]

You May Like