छतरपुर में दीपावली से पहले सुरक्षा सख़्त, 3 लाख के पटाखे जब्त

छतरपुर। शहर में दीपावली के मद्देनज़र प्रशासन द्वारा लगातार चेतावनियों के बावजूद अवैध तरीके से पटाखों का भंडारण किया जा रहा था। इसी कड़ी में पुलिस ने एक व्यापारी के गोदाम में छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। यह भंडारण घनी आबादी वाले क्षेत्र में किया जा रहा था, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता था।

सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस

मामला गल्ला मंडी क्षेत्र का है, जहाँ व्यापारी साकेत अग्रवाल ने शहर के बीचोंबीच बिना अनुमति पटाखों की खेप जमा कर रखी थी। पुलिस टीम ग्राहक बनकर सिविल ड्रेस में गोदाम के अंदर पहुंची और मौके पर ही छापेमारी की। गोदाम में बारूद की भरी मात्रा देखकर पुलिस भी चकित रह गई।

3 लाख के पटाखे जब्त

कोतवाली टीआई अरविंद दांगी ने बताया कि व्यापारी के पास किसी भी प्रकार का वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने लगभग 3 लाख रुपए कीमत के पटाखे जब्त किए हैं। रिहायशी क्षेत्र में इस तरह के विस्फोटक पदार्थों का भंडारण खतरे से खाली नहीं है और इसके लिए सख्त कार्रवाई का प्रावधान है।

 

व्यापारी ने टिप्पणी करने से किया इंकार

कार्यवाही के दौरान मीडिया ने जब व्यापारी साकेत अग्रवाल से बात करनी चाही तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

Next Post

भाजपा ऑफिस पर हंगामा, युवाओं ने प्रदर्शन कर जिला पदाधिकारी को हटाने की मांग की

Thu Oct 9 , 2025
छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ेरी निवासी जितेंद्र मिश्रा गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे सैकड़ों युवाओं के साथ छतरपुर भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचकर युवाओं ने जमकर नारेबाज़ी की और भाजपा नेता कृष्णकांत गर्ग उर्फ पप्पू को संगठन की जिम्मेदारी से हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है […]

You May Like