घर में लगी आग, झुलसी बुजुर्ग महिला की मौत

जबलपुर: संजीवनी नगर में घर में लगी आग की चपेट में आने से एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, संजीवनी नगर निवासी श्रीमती शीला दुबे (72 ) की सुबह लगभग 11 बजे अपने घर में अचानक लगी आग की चपेट में आ गईं। आग की लपटों से वे बुरी तरह झुलस गईं। परिजनों ने बिना वक्त गंवाए उन्हें इलाज के लिए मोहनलाल हरगोविंद दास अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद, उनकी हालत बिगड़ती चली गई और इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को अस्पताल ने संजीवनी नगर थाने को महिला की मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुँची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है। संजीवनी नगर पुलिस ने फिलहाल मर्ग दर्ज कर लिया है। पुलिस बारीकी से जांच कर रही हैं कि घर के भीतर आग किन परिस्थितियों में लगी। विस्तृत जांच के बाद पूरा मामला साफ हो सकेगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों के मामले में केंद्र मेटा के अधिकारियों को करेगा तलब

Sat Jul 4 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर बाल यौन शोषण को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों के मामले में केंद्र सरकार मेटा के अधिकारियों को तलब करने वाली है। यह कदम केंद्र सरकार के व्हाट्सएप यूजरनेम की शुरुआत को रोकने के कुछ दिनों बाद उठाया जा रहा है। सूत्रों ने […]

You May Like