चावल सस्ता, दालों-खाद्य तेलों में घट-बढ़, चीनी मजबूत

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल में नरमी रही जबकि गेहूं टिकाव देखा गया। चीनी के भाव चढ़े। खाद्य दालों और दालों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अक्टूबर वायदा 14 रिंगिट टूटकर 4,264 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिका में सोया तेल वायदा 0.30 प्रतिशत लुढ़ककर 56.61 डॉलर के भाव बोला गया।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत दो रुपये घटकर 3,828.11 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। वहीं, गेहूं 2,824.39 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर स्थिर रहा। आटा भी 3,279.98 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा।

सरसों तेल औसतन 43 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। मूंगफली तेल भी करीब 36 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। सोया तेल करीब 20 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। वनस्पति करीब 28 रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी। सूरजमुखी तेल में टिकाव रहा। पाम ऑयल के दाम 36 रुपये प्रति क्विंटल टूट गये।

दाल-दलहनों में तेजी रही। दलहन बाजार में मसूर दाल में औसतन 18 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गयी। चना दाल भी 18 रुपये महंगा हुआ। तुअर दाल 15 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। उड़द दाल में करीब तीन रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त रही जबकि दाल मूंग लगभग छह रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी।

गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ के औसत भाव 20 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। चीनी के दाम रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गये।

Next Post

बांधों के खुले गेटों के बावजूद नर्मदा का जलस्तर धीमा बढ़ा, बारिश कम होने से तवा में आवक सुस्त

Wed Jul 30 , 2025
इटारसी। रानीपुर में तवा बांध के तीन गेट और जबलपुर में बरगी बांध के 15 गेट खुले होने से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा है। सेठानी घाट नर्मदापुरम में शाम को 5 बजे नर्मदा का जलस्तर 962.80 था, जो सुबह 8 बजे 961.90 था। यानी 9 घंटे में एक फिट […]

You May Like

Play sound