भोपाल: राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर प्रदेश व देशभर के एनसीसी कैडेटों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।सीएम डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि एनसीसी युवाओं में एकता और अनुशासन के मूल्यों को मजबूत बनाते हुए राष्ट्र सेवा की भावना को नई ऊर्जा देता है।
उन्होंने कामना की कि विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान हमेशा फलीभूत होता रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीसी द्वारा तैयार किए जा रहे अनुशासित, समर्पित और योग्य युवा देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।
