
दतिया। कृषि मंडी दतिया में इस समय धान की फसल की भारी आवक जारी है। इसी बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम सरसई से एक ट्रैक्टर धान लेकर मंडी बेचने आया था। ट्रॉली के पास मोहर सिंह साहू, निवासी मामाजी का बाग, तिरपाल पर लेटा हुआ था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने ट्रॉली को पीछे किया, जिससे ट्रॉली का पहिया मोहर सिंह पर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की जांच शुरू कर दी है।
