नलों में आ रहा गंदा पानी, बोरिंग भी खराब, रहवासी परेशान

इंदौर:पानी की किल्लत और दूषित पानी लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है. इस अनदेखी और लापरवाही से उठने वाली इस समस्या का निराकरण करने के लिए नगर निगम के वरिष्ठ यंत्री भी क्यों विफल है यहां बड़ा सवाल हैं.जूनी इंदौर क्षेत्र में पड़ने वाले वार्ड क्रमांक 61 से एक बार फिर समस्या सामने आई है. हालांकि इस वार्ड में कई तरह की समस्या है लेकिन इस बार पानी की समस्या पर लोगों ने बात की हैं. समस्या वार्ड के प्रकाश का बगीचा से है.

जहां बताया जाता है कि क्षेत्र में पानी की समस्या धीरे-धीरे बढ़ चुकी है. इस बार पानी की किल्लत की समस्या नहीं है. पर्याप्त पानी है लेकिन पूरी तरह से दूषित है. जो पीने के योग्य तो दूर की बात हैं, इसका इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकता. पिछले कुछ महीनों से तो पानी की किल्लत क्षेत्र में और बढ़ गई है क्योंकि क्षेत्र का बोरवेल पंप खराब पड़ा हुआ है. अब ऐसे में क्षेत्रवासी पानी की जरूरत को पूरी करने के लिए दूसरे क्षेत्र में जाने को मजबूर हैं. कई बार शिकायत करने के बावजूद भी नगर निगम के क्षेत्र झोन से कोई भी अधिकारी निरीक्षण करना नहीं आया इतना ही नहीं क्षेत्र पार्षद भी दौरा नहीं लगते हैं.

इनका कहना है
इस समय पूरे इंदौर में पानी की नई लाइन डाली जा रही है. हमारे क्षेत्र में भी कार्य हुआ है लेकिन पानी इतना बदबूदार होता है कि मोहल्ले में बदबू फैलती है.
– इमरान खान
गंदा पानी तो आ रहा था, जिस बोरिंग से सहारा था वह भी कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है. हर दिन दूसरे मोहल्ले में बनी टंकी से पानी लाना पड़ता हैं.
– अकिला बी
क्षेत्र में वर्षों पुरानी लाइन चल रही थी जिसमें दूषित पानी की शिकायत बनी हुई थी. नई लाइन डालने के बाद भी वही समस्या है. साफ पानी को लोग तरस रहे हैं.
– रुकसाना बी

Next Post

रांग साइड ब्रिज उतरे तो खैर नहीं, अब गाड़ी पंचर होते देर नहीं

Mon Sep 15 , 2025
उज्जैन: ट्रैफिक नियम तोड़कर रॉंग साइड से ब्रिज उतरने वालों के लिए अब खौफनाक खबर है. फ्रीगंज ब्रिज पर ट्रैफिक पुलिस वन-वे टायर किलर बैरियर लगाने जा रही है. इसके बाद अगर कोई वाहन चालक रॉंग साइड से ब्रिज पर उतरने की कोशिश करेगा तो उसके टायर तुरंत फट जाएंगे.नियम […]

You May Like