मंत्री सारंग,उद्योग निरीक्षण से लेकर सामाजिक व खेल गतिविधियों में रहे सक्रिय

सौंसर: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सौसर प्रवास के दौरान विविध कार्यक्रमों में सहभागिता की। सौंसर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा एवं स्थानीय नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मंत्री सारंग ने सौंसर स्थित रेमंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का निरीक्षण कर कपड़ा निर्माण की प्रक्रिया को नजदीक से देखा और उद्योग प्रबंधन से चर्चा की।

प्रवास के दौरान मंत्री सारंग बोरगांव निवासी आईपीएल में आरसीबी टीम में चयनित युवा खिलाड़ी मंगेश यादव के निवास पहुंचे और उनके माता-पिता से भेंट कर बेटे की उपलब्धि पर बधाई दी। स्थानीय नागरिकों की मांग पर उन्होंने बोरगांव में ओपन जिम निर्माण की घोषणा भी की।मंत्री सारंग ने बोरगांव स्थित सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण कर प्रशासकीय कार्यों का अवलोकन किया तथा श्रेष्ठ कार्य करने पर लेखाकार को प्रोत्साहित किया।

उन्होंने CPPP के माध्यम से नए अवसर सृजित करने के निर्देश दिए। इसके बाद सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरुचि मसाला कंपनी, पैक्स और किसानों के बीच साझेदारी पर चर्चा की।मंत्री सारंग जामसावली स्थित चमत्कारिक हनुमान जी के दर्शन-पूजन हेतु पहुंचे, जहां विधिविधान से पूजा-अर्चना कर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। सौंसर में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा छत्रपति शिवाजी पब्लिक स्कूल व आईटीआई कॉलेज में खेल महोत्सव का शुभारंभ किया।

Next Post

भारत-न्यूजीलैंड ने मुक्त व्यापार समझौता किया, अगले 15 वर्षाें में 18 अरब रुपये निवेश का भरोसा

Mon Dec 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (वार्ता) भारत और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से टेलीफोन पर बातचीत के बाद संयुक्त रूप से इसकी घोषणा की गयी। प्रधानमंत्री लक्सन की मार्च 2025 में भारत यात्रा के दौरान […]

You May Like