महाराष्ट्र: नासिक में ईंधन चोरी के आरोप में पांच हिरासत में

नासिक, (वार्ता) नासिक पुलिस ने मुंबई-मनमाड उच्च दाब भूमिगत पेट्रोलियम पाइपलाइन से ईंधन चोरी के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि आज सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बड़ी घटना होने से पहले ही पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह ईंधन का कारोबार करने के लिए उक्त पाइपलाइन में छेद कर रहा था। चूंकि ईंधन पाइपलाइन उच्च दाब की है, इसलिए चोरी के दौरान बड़ी घटना हो सकती थी।

पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या इसका उद्देश्य पेट्रोल चोरी करना था या इसके पीछे कोई और वजह थी।

Next Post

पिता अशोक चोपड़ा की पुण्यतिथि पर भावुक हुयी प्रियंका चोपड़ा

Thu Jun 12 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पिता डा.अशोक चोपड़ा की पुण्यतिथि पर भावुक हो गयी। प्रियंका के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा का 10 जून 2013 को निधन हो गया था। प्रियंका ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए देर रात एक तस्वीर शेयर की है। प्रियंका […]

You May Like