पिता अशोक चोपड़ा की पुण्यतिथि पर भावुक हुयी प्रियंका चोपड़ा

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पिता डा.अशोक चोपड़ा की पुण्यतिथि पर भावुक हो गयी।

प्रियंका के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा का 10 जून 2013 को निधन हो गया था। प्रियंका ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए देर रात एक तस्वीर शेयर की है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता की 12वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार देर रात इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। साझा किए गए पोस्ट में प्रियंका ने अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह पिता के साथ दिख रही हैं। प्रियंका ने अपने पिता को यााद करते हुये लिखा, ‘मैं आपको हर दिन याद करती हूं, पापा।’ इस तस्वीर में प्रियंका अपने पिता के साथ किसी बर्फीली जगह पर छुट्टियों को एंजाय करती दिख रही हैं।

Next Post

भारती सिंह ने शब्बीर अहलुवालिया को 'टेलीविज़न का अजय देवगन' बताया

Thu Jun 12 , 2025
मुंबई, (वार्ता) जानीमानी कॉमेडियन भारती सिंह ने अभिनेता शब्बीर अहलुवालिया को ‘टेलीविज़न का अजय देवगन’ बताया है। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने हाल ही में अपने एलओएल पॉडकास्ट में शब्बीर अहलुवालिया और आशी सिंह को मेहमान के तौर पर बुलाया। शब्बीर और आशी, जो सोनी सब के शो ‘उफ्फ़… […]

You May Like