जबलपुर: सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को दिशा देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीदी दिवस के अवसर पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा टाउन हॉल विक्टोरिया स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष किया गया।
इस मौके पर कांग्रेसियों ने बापू के चरणों में पुष्पांजलि व श्रृद्धांजलि अर्पित की और साथ ही उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने व सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की उपस्थिति रही।
