स्कूल परिसर बना मवेशियों का चरागाह, भागते-दौड़ते दुर्घटना का डर

ब्यावरा। हाईवे, चौराहों, गली-मोहल्लों में ही नहीं अब तो स्कूल परिसर तक में मवेशियों का जमघट देखा जा सकता है, भागते-दौड़ते मवेशियों के कारण हर समय कोई न कोई दुर्घटना का डर लगा रहता है.

ऐसा ही नजारा स्थानीय राजगढ़ रोड पर स्थित शासकीय उमावि बड़ा स्कूल परिसर में देखा जा सकता है. यहां स्कूल परिसर में क्लास रुम के समीप बड़ी संख्या में मवेशी विचरण करते हुए नजर आ जाएंगे.

विदित है कि बाजार, चौराहों, सब्जी मंडी के आसपास काफी संख्या में मवेशियों का जमघट लगा रहता है. खेल मैदान में मवेशियों के विचरण करने से बच्चों की खेल गतिविधियां भी नहीं हो पाती है. कई बार मवेशी आपस में लड़ते-झगड़ते हुए दौड़ लगाते है इससे दुर्घटना का डर लगा रहता है. शुक्रवार की दोपहर को 2.37 बजे भी बड़ी संख्या में मवेशी बड़े स्कूल परिसर में विचरण करते हुए देखे गये.

बस स्टेण्ड, मंडी में भी जमघट

कुछ यही हाल स्थानीय बस स्टेण्ड एवं कृषि उपज मंडी में देखे जा सकतेे है. इन दोनों जगहों पर नागरिकों काफी भीड़भाड़ रहती है. बस स्टेण्ड पर यात्री प्रतिक्षालय में मवेशी विचरण करते रहते है. अनेक बार यात्रियो के पास मौजूद खाद्य सामग्री व अन्य सामान तक को यह झपट लेते है. इसी तरह कृषि उपज मंडी परिसर में भी बड़ी संख्या में मवेशी, सांड को देखा जा सकता है. अनेक बार मवेशी मंडी में आने वाली फसल तक खाने लगते है. हालात यह है कि मंडी में फसल लेकर आने वाले कृषकों को मवेशी से फसल बचाने बराबर निगरानी रखना पड़ती है.

स्कूल परिसर में मवेशी न आये इस पर निगरानी रखी जाती है. स्कूल परिसर में ही बीआरसी कार्यालय संचालित है, यहां दिन भर कार्य हेतु विभागीय कर्मचारियों, नागरिकों का आना-जाना लगा रहता है ऐसे में मुख्य गेट बंद नहीं कर सकते है. फिर भी इसका ध्यान रखा जाएगा कि स्कूल परिसर में मवेशी न आये.

दिलीप कुमार शर्मा
बीईओ, शिक्षा विभाग ब्यावरा

Next Post

नवरात्रि के रंग में रंगीं देबिना बनर्जी

Sat Sep 27 , 2025
टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो बंगालियों के दुर्गा पूजा के खास मायने बताती नजर आ रही हैं। टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री देबिना बनर्जी अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी बीच उन्होंने […]

You May Like