जबलपुर: पलक झपकते ही टूव्हीलर पार करने वाले चार शातिर चोरों को ग्वारीघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनके कब्जे से चुराये हुये चार दुपहिया वाहन (मोपेड) कीमती लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये के जप्त किए गए है।ग्वारीघाट टीआई हरिकिशन अटनेरे ने बताया कि ललपुर घाट के पास दबिश देकर मोपेड बेचने की फिराक में घूम रहे आशुतोष यादव पिता रतिराम यादव 19 वर्ष निवासी ग्राम सुनवारा तहसील धनौरा सिवनी, मोह. मुख्तार उर्फ उमर खान पिता मोह. रियाज 19 वर्ष निवासी गढा, अतुल साहू पिता राजकुमार साहू 18 वर्ष निवासी अन्ना मोहल्ला , शारदा चौक को पकड़ा गया.
जिनसे वाहनों के कागजात के सम्बंध में पूछताछ करने पर कोई कागजात पास मे न होना बताये। इसी प्रकार पास झंडा चौक में दबिश दी जहां से एक 16 वर्षीय बालक को दबोचा गया। चारों को थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर 16 वर्षिय किशोर ने मोपेड ग्वारीघाट क्षेत्र से एवं तीनों युवकों ने तीनों स्कूटी को गोहलपुर, गोराबाजार, एवं पनागर क्षेत्र से चुराना स्वीकार करते हुये आपस में बांट लेना बताये। आरोपियों के कब्जे से वाहन क्रमांक एमपी 20 जेडी 3793, एमपी 20 जेड जी 9235, एमपी 20 जेड वाई 3524, एमपी 20 जेड बी 1143 जब्त किए गए।
