उत्कृष्ट विद्यालय में पढ़ाया गया यातायात जागरूकता का पाठ 

दमोह.जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप मिश्रा व (ग्रामीण) सुजीत सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात दलबीरसिंह मार्को द्वारा 20 जून 2025 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में लगभग 800 छात्र छात्राओं व स्कूल स्टाफ को यातायात नियमों व राह वीर योजना की जानकारी दी गई.

राह वीर योजना के तहत वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर में नजदीकी अस्पताल/ट्रामा सेंटर पहुंचाकर मदद करने वाले व्यक्तियों को सड़क परिवहन व राज मार्ग मंत्रालय द्वारा 25000 नगद राशि तथा प्रशस्ति पत्र दिए जाने का प्रावधान किया गया है.यातायात जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को 18 वर्ष से पूर्व बिना वैध लाइसेंस के वाहन न चलाने,रस ड्राइविंग न करने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने व चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने,इमरजेंसी वाहनों को सदैव रास्ता देने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न बैठने, सड़क पार करने के तरीके व यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई.

Next Post

स्थानांतरण नीति के प्रावधानों का उल्लंघन:तीन कर्मचारी निलंबित, एक को नोटिस 

Fri Jun 20 , 2025
सीधी।कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर स्थानांतरण नीति 2025 के निर्देशों का उल्लंघन करने पर आदिम जाति कल्याण विभाग के तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर […]

You May Like