पेट्रोल-डीजल और दूध के बड़े दामों के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

रीवा। आधी रात को भारतीय जनता पार्टी केंद्र की सरकार ने पेट्रोल में 03, डीजल में 03, सीएनजी में 02 और दूध 02 में दो रूपये की बढ़ोतरी करते हुए फिर से एक बार जनता के जेब पर डाका डालने का काम किया है.

जिसको लेकर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के मार्गदर्शन में प्रदेश महासचिव शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी जिला अध्यक्ष सीमा सिंह जरहा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने मोदी सरकार हाय-हाय बढ़े हुए दाम वापस लो के नारे लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया. बढ़ती हुई महंगाई को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश महासचिव कविता पांडे ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा कई बार जनता के जेब पर डाका डालने का काम किया है आज की जो जरूरत है सबसे महत्वपूर्ण चीज है दूध के भी दाम बढ़ा दिए गए हैं पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं यहां तक के सीएनजी के दाम में भी वृद्धि की गई है जिसका हम लोग पुरजोर विरोध प्रदर्शन करेंगे. प्रदर्शन में प्रभा सोहगौरा नीलू पांडे संगीता तिवारी सोनिया जायसवाल डॉक्टर प्रतिभा सिंह राज सैनी प्रतिभा मिश्रा सुनीता सिंह अलीशा रितु सिंह प्रतिभा मिश्रा संध्या पांडे श्याम काली साकेत देवती साकेत सहित सैकडो महिलाएं उपस्थित रही.

Next Post

भोजशाला विवाद: हाईकोर्ट ने माना वाग्देवी मंदिर,मुस्लिम पक्ष जाएगा सुप्रीम कोर्ट, हिंदू पक्ष ने लगाई कैविएट

Fri May 15 , 2026
इंदौर/धार। भोजशाला विवाद में हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब मामला सुप्रीम कोर्ट की दहलीज तक पहुंचने की तैयारी में है. मुस्लिम पक्ष ने उच्चतम न्यायालय जाने का ऐलान किया है, वहीं हिंदू पक्ष ने संभावित अपील को देखते हुए पहले ही कैविएट दायर कर दी है, ताकि उनका पक्ष […]

You May Like