हफ्ते के पहले दिन बाजार में हरियाली, बढ़त के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; बैंक स्टॉक्स में तेज उछाल

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार के लिए खुले।

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सोमावर, 6 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार के लिए खुले। ट्रेड की शुरुआत में बीएसई संसेक्स 313.32 अंक या 0.40 प्रतिशत की उछाल के साथ 78,077.23 पर कारोबार करता हुआ नजर आया। वहीं, एनएसई निफ्टी 82.20 अंक या 0.34 फीसदी चढ़कर 24,353.05 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में तेजी का नेतृत्व बैंक शेयरों ने किया। जहां बैंकों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान मीडिकैप इंडेक्स में तेजी है, जबकि स्मॉलकैप में हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, लार्जकैप शेयरों में मामूली बढ़त नजर आ रही है। बीएसई इंडिया डिफेंट इंडेक्स में 100 से अधिक अंकों की तेजी है। ऑटो इंडेक्स हल्की तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहा है। बैंक इंडेक्स में सबसे अधिक उछाल बनी हुई है।

आज के टॉप-5 गेनर्स
BEL (भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड)
HDFCBANK (एचडीएफसी बैंक)
AXISBANK (एक्सिस बैंक)
ICICIBANK ( आईसीआईसीआई बैंक)
BHARTIARTL (भारती एयरटेल)

आज के टॉप-5 लूजर्स
KOTAKBANK (कोटक बैंक)
BAJAJFINSV (बजाजा फिनसर्व)
TCS (टीसीएस)
POWERGRID (पावरग्रीड)
ITC (आईटीसी)

 

Next Post

मुंबई, नागपुर से दिल्ली तक सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट

Mon Jul 6 , 2026
सोने-चांदी की खरीदारी करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। दरअसल, आज सोमवार, 6 जुलाई को दोनों महंगे धातुओं की कीमतों में गिरावट आई है। खरीदारी से पहले देखें अपने शहर का भाव। देश में सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। आज […]

You May Like