25वें अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर के दूसरे दिन भी उत्साह, खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा टिहरी झील में आयोजित 25वें अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। देशभर से आई विभिन्न पुलिस बलों की टीमों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जहां कड़ी प्रतिस्पर्धा के साथ खेल भावना भी देखने को मिली।

कार्यक्रम में भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि आपदा प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जवानों की दक्षता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कौशल आपात स्थितियों में जीवन और संपत्ति की रक्षा में सहायक होते हैं।

इस अवसर पर उत्तराखंड खेल विकास बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला भी उपस्थित रहे।

आईटीबीपी के उत्तरी सीमांत के महानिरीक्षक मनु महाराज ने कहा कि इस तरह के आयोजन बलों के बीच समन्वय, साहस और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करते हैं और प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 08 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया था, जो 12 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा।

 

Next Post

प्रशासन बनाम विपक्ष: किसानों के मुद्दे पर सीहोर कलेक्ट्रेट में भारी हंगामा, जब साहब नहीं मिले तो कुत्ते को थमाया ज्ञापन

Thu Apr 9 , 2026
सीहोर। किसान मुद्दों को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन उग्र तेवरों के साथ फूट पड़ा. कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरना दे दिया. करीब ढाई घंटे तक कलेक्टर […]

You May Like

मनोरंजन