जबलपुर: ग्वारीघाट में आयोजित एक बैठक के दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सचिव विवेक अवस्थी ने विभिन्न गांवों से आए मजदूरों से संवाद करते हुए सरकार पर मनरेगा योजना के अधिकारों में कटौती का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मनरेगा पहले मजदूरों का अधिकार हुआ करता था, लेकिन नई व्यवस्था के बाद यह सरकार की कृपा पर निर्भर हो गया है।
विवेक अवस्थी ने सरकार से मांग की कि वर्तमान योजना को रद्द कर पुनः मनरेगा योजना को पूर्व स्वरूप में लागू किया जाए, ताकि मजदूरों के अधिकार सुरक्षित रह सकें। इस अवसर पर अजय सैनी, बंदु अहिरवार, सरमन रजक सहित अन्य साथी भी मौजूद रहे।
