मोहनलाल की नई बड़ी फिल्म का ऐलान

मुंबई, 26 जनवरी (वार्ता) मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल की एक नई बड़ी फिल्म का ऐलान हो गया है। इस फिल्म का फिलहाल वर्किंग टाइटल एल367 रखा गया है। इसे फिल्म को विष्णु मोहन निर्देशित करेंगे, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म मेप्पडियन से काफी तारीफ बटोरी थी और नेशनल अवॉर्ड भी जीता था।

यह फिल्म बड़े बजट और बड़े स्केल पर बनाई जाएगी और कहा जा रहा है कि यह श्री गोकुलम मूवीज़ की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक हो सकती है। फिल्म को बैजू गोपालन और वी सी प्रवीन मिलकर प्रोड्यूस करेंगे, जबकि कृष्णमूर्ति एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर होंगे। मेकर्स इस प्रोजेक्ट को इंटरनेशनल लेवल का बनाने की तैयारी में हैं। इसमें बड़े एक्टर्स के साथ-साथ विदेश और बॉलीवुड के टॉप टेक्निकल टैलेंट को भी शामिल करने की योजना है। शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है और बाकी कास्ट और टीम की जानकारी आने वाले दिनों में सामने आएगी।

Next Post

स्टार प्लस का नया शो ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ की हुई घोषणा, प्रोमो हुआ रिलीज़

Mon Jan 26 , 2026
मुंबई, 26 जनवरी (वार्ता) स्टार प्लस के नये शो ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ का प्रीमियर तीन फरवरी को रात 8:30 बजे पर होने जा रहा है। स्टार प्लस अपने प्राइम टाइम फिक्शन स्लॉट में एक नया शो जोड़ने जा रहा है। ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें […]

You May Like