जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत सालीवाड़ा निवासी एक महिला को पति प्रताडि़त करते उसके साथ मारपीट कर दो लाख रूपए की डिमांड कर रहा है। उसके जेवर भी छीन लिए है। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार को श्रीमति गायत्री दुबे 23 वर्ष निवासी ग्राम सालीबाड़ा फाटक के पास बरगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 11 मई 23 को हिन्दू रीति रिवाज से ग्राम टाटीघाट थाना टिकरिया निवासी राकेश दुबे के साथ हुई थी शादी के बाद से ही पति छोटी छोटी बातों केा लेकर उसके साथ मारपीट एवं वाद विवाद करते हैं उससे जेवर भी ले लिये एवं शादी में हुये खर्च के 2 लाख रूपये मायके से लाने के लिये कहते हैं, पैसा नहीं देने पर उसके साथ मारपीट करते हैं।
