
भोपाल। आज मंत्री लखन पटेल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान कराया।
मंत्री पटेल ने स्पष्ट किया कि सरकार जनसमस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर है। जिन शिकायतों का तत्काल निराकरण संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
संवाद के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की कठिनाइयों को भी समझा और आश्वासन दिया कि सभी लंबित समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन मिलकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
