चावल, गेहूं, चीनी, दालों में तेजी, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ गेहूं, चीनी और दालों में भी तेजी रही जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत सात रुपये चढ़कर 3,964 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं छह रुपये महंगा हुआ और 2,808 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत भी छह रुपये बढ़ गयी।

दाल-दलहनों में भी तेजी रही। चना दाल की औसत कीमत 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मसूर दाल और उड़द दाल 16-16 रुपये महंगी हुई। तुअर दाल में भी तीन रुपये की मजबूती देखी गयी। मूंग दाल कमोबेश गत दिवस के स्तर पर पड़ी रही।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का सितंबर वायदा सात रिंगिट चढ़कर 4,616 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 3.02 प्रतिशत की बढ़त में 69.30 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।

स्थानीय बाजार में सोया तेल 25 रुपये और सूरजमुखी तेल चार रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ। मूंगफली तेल में 44 रुपये और सरसों तेल में 24 रुपये की गिरावट रही। पाम ऑयल भी 10 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ।

मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 14 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी भी 11 रुपये महंगी हुई।

 

 

 

Next Post

पॉक्सो एक्ट के मामले में सभी पुलिस अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें: कमिश्नर शीलेंद्र सिंह

Wed Jul 8 , 2026
रीवा, रीवा संभाग कमिश्नर शीलेंद्र सिंह बुधवार को कमिश्नर कार्यालय स्थित सभाकक्ष में रीवा संभाग के सभी जिलों की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की, कमिश्नर ने बैठक में उपस्थित सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वह पॉक्सो एक्ट के मामले में पूरी संवेदनशीलता से […]

You May Like