महापौर द्वारा महापौर टास्कफोर्स का शुभारम्भ
50-50 कर्मचारियो के साथ 4 महापौर टास्कफोर्स का गठन
प्रतिदिन एक वार्ड में महापौर टास्कफोर्स द्वारा चेम्बर सफाई का होगा कार्य
इंदौर : जलकार्य प्रभारी श्री अभिषेक शर्मा बबलु ने बताया कि स्वच्छता सिरमौर इंदौर में स्वच्छता अभियान के तहत आज महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा निगम प्रांगण में महापौर टास्क फोर्स का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जलकार्य प्रभारी श्री अभिषेक शर्मा, पार्षद श्री प्रशांत बडवे, सहायक यंत्री श्री आरएस देवडा, श्री विवेश जैन, श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी, बडी संख्या में महापौर टास्क फोर्स के कर्मचारी, सुपरवाइजर व अन्य उपस्थित थे।
महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर हमेशा से नवाचारो का शहर रहा है, जिसने स्वच्छता के साथ ही अन्य क्षेत्रो में लगातार नवाचार करते हुए, इंदौर को देश में सिरमौर बनाया है, इसी क्रम में आज नगर निगम इंदौर में स्वच्छता में अनूठा प्रयास करते हुए, महापौर टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिनके द्वारा शहर के समस्त 22 झोन क्षेत्र मे आने वाले वार्ड में चेम्बर सफाई का कार्य डी सिल्डींग मशीन, प्रेशर वाहन के माध्यम से की जावेगी। महापौर श्री भार्गव ने कहा कि 50-50 कर्मचारियो की उपस्थिति में 4 महापौर टास्क फोर्स के माध्यम से प्रति टीम द्वारा एक-एक वार्ड में चेम्बर सफाई का कार्य किया जावेगा, उक्त कार्य से वार्ड क्षेत्र में जहां भी चेम्बर रूकने से जल जमाव की स्थिति उत्पन्न होती है, उससे नागरिको को राहत मिलेगी। उन्होने कहा कि महापौर टास्क फोर्स के माध्यम से कि जाने वाले कार्यो की डे टू डे मॉनिटरिंग की जावेगी।
आयुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा महापौर टास्क फोर्स के कर्मचारियो से चर्चा करते हुए, उनके द्वारा किये जाने वाले कार्य के संबंध में जानकारी ली गई, साथ ही आयुक्त श्री वर्मा ने महापौर टास्क फोर्स के सुपरवाईजर को निर्देशित किया कि महापौर टास्क फोर्स के कर्मचारियो की सुरक्षा का पूर्ण इंतजाम किया जावे, साथ ही जो युनिफार्म कर्मचारियेा को दी जा रही है, उन्हे वह अनिवार्य रूप से पहने, साथ ही चेम्बर सफाई कार्य के दौरान किसी भी स्थिति में चेम्बर में ना उतरे।
जलकार्य प्रभारी श्री अभिषेक शर्मा ने कहा कि महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में देश में स्वच्छता मे सिरमौर इंदौर में चेम्बर सफाई कार्य हेतु महापौर टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसमें 4 टीम बनाई गई है, जिनमें 50-50 कर्मचारी व सुपरवाईजर पर्याप्त संसाधन जैसे गेती, फावडा, डी सिल्डिंग मशीन, प्रेशन वाहन तथा सुरक्षा उपकरण, डेªस के साथ प्रतिदिन एक वार्ड में चेम्बर सफाई का कार्य करेगे, उक्त समस्त कार्य आउटसोर्स कंपनी जी सिक्योरिटी इंडिया प्रायवेट लिमिटेड के माध्यम से कराया जावेगा, जिसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग निगम अधिकारियो द्वारा किया जावेगा।
