जबलपुर: 56 देशों के संगठन कॉमन वेल्थ का सम्मेलन बारबाडोस में 2 अक्टूबर से होने जा रहा है जिसमे भारत का प्रतिनिधित्व करने लोकसभा से वी डी शर्मा तो मध्यप्रदेश से पाटन विधायक अजय विश्नोई एवं भवर सिंह शेखावत के साथ विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा शिरकत करेंगे।
15 दिनों तक चलने वाले कॉमन वेल्थ सम्मेलन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने हेतु विधायक अजय विश्नोई बुधवार को दिल्ली रवाना हुए जिन्हें जिले भर के लोगो ने मेल मुलाकात कर बधाई दी
