जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत महाराजपुर में बुधवार को चार बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया। पथराव करते हुए चाकूबाजी कर दी। अचानक हुई वारदात से मौके पर अफरा -तफरी मच गई। हमले में आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक नितिन पटैल 36 वर्ष निवासी जगदम्बा नगर महाराजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करोंदा नाला शराब दुकान के बगल में अपनी पान गुटका, पानी डिस्पोजल की दुकान चलाता है बुधवार दोपहर लगभग 1-20 बजे वह अपनी दुकान में था तभी सोनू चोधरी, भोला ठाकुर , साहिल चौधरी एवं उनका एक अन्य साथी चारों उसकी दुकान के सामने आकर उससे शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगने लगे.
वह अपनी दुकान से बाहर रूपये देने से मना किया तो चारों उसके साथ विवाद करने लगे वही पड़े पत्थर उठाकर फैंककर मारने लगे उसी समय उसके पड़ोस में कार गैराज का काम करने वाले नीरज पटैल, प्रिंस पटैल एव सुमित रोतिया आये और बीच बचाव करने लगे तो सोनू चौधरी ने चाकू से हमलाकर सिर, नाक, सीने एवं दाहिने हाथ के अंगूठे में चोट पहॅुचा दी एवं साहिल चौधरी ने चाकू से हमला कर बीच बचाव कर रहे नीरज पटैल के अंाख के उपर हाथ मेें चोट पहॅुचा दी सोनू चौधरी के साथी भोला ठाकुर द्वारा उसके नीरज पटैल, प्रिंस पटैल एवं सुमित रोतिया के साथ हाथ मुक्को से एवं पत्थर फैंककर मारपीट कर प्रिंस पटैल एवं सुमित रोतिया केा हाथ पैर में चोट पहुॅचा दी एवं चारों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
