तेलंगाना में एमएलसी की एक सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 23 अप्रैल को

हैदराबाद 24 मार्च (वार्ता) भारत चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को तेलंगाना में हैदराबाद स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) की एक सीट के लिए 23 अप्रैल को द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की।

मौजूदा एमएलसी सदस्य एम एस प्रभाकर राव के आगामी 01 मई को सेवानिवृत्ति होने जा रहे हैं।

ईसीआई की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव के लिए अधिसूचना 28 मार्च को जारी की जायेगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 04 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच 07 अप्रैल को होगी जबकि 09 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। मतदान 23 अप्रैल को निर्धारित है और इस दिन सुबह 08.00 से शाम 18.00 बजे तक मतदान होगा। मतों की गिनती 25 अप्रैल को होगी तथा चुनाव प्रक्रिया 29 अप्रैल तक पूरी होने की उम्मीद है।

चुनाव की घोषणा के साथ ही निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है।

तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सी सुदर्शन रेड्डी ने सभी हितधारकों से निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है।

Next Post

छात्रों की लड़ाई में उनके साथ खड़ा हूं : राहुल

Mon Mar 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 मार्च (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शिक्षा के क्षेत्र में मनमानी कर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है, लेकिन छात्र इसके खिलाफ लड़ रहे […]

You May Like