सेवानिवृत्ति के सात साल बाद रिकवरी के मामले में सरकार को झटका

जबलपुर: सेवानिवृत्ति के सात साल बाद रिक्वरी के आदेश जारी करते हुए राशि की कटौती किये जाने को हाईकोर्ट ने अवैध माना है। हाईकोर्ट जस्टिस संजीव सचदेवा तथा जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने सुनवाई के बाद सरकार की अपील को खारिज कर दिया। युगलपीठ ने पूर्व में पारित आदेशानुसार अनावेदक को 6 प्रतिषत राशि के साथ कटौती की राशि लौटाने के आदेश जारी किये है।

सरकार की तरफ से दायर अपील में कहा गया था कि उप पुलिस महानिरीक्षक (खुफिया), पुलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त उप निरीक्षक (एम) रामराव भीमटे की पेंशन राशि से 10 लाख 87 की वसूली के आदेश जारी किये थे। आदेशानुसार उसकी पेंशन से उक्त राशि की कटौती की गयी थी। जिसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। अपील की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पेंशन से राशि की कटौती को अवैधानिरक मानते हुए 6 प्रतिशत ब्याज सहित राशि लौटाने के आदेश जारी किये थे।

जिसके खिलाफ उक्त अपील दायर की गयी है।युगलपीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि अनावेदक जून 2017 में सेवानिवृत्त हो गया था। सेवानिवृत्ति के सात साल बाद सितम्बर 2024 में कटौती के आदेश जारी किये है। युगलपीठ ने सुनवाई के बाद उक्त आदेश के साथ अपील को खारिज कर दिया। युगलपीठ ने एकलपीठ के आदेशानुसार ब्याज सहित राशि लौटाने के निर्देश जारी किये।

Next Post

9 माह में 15 पर लगा रासुका, 231 तड़ीपार किए गए

Thu Oct 2 , 2025
जबलपुर: नौ माह में गुंडे बदमाशों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। शातिर गुण्डा बदमाशो के आपराधिक रिकार्ड देखते हुए 15 एनएसए, 231 के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही की गयी है। इसी प्रकार आदतन मारपीट एवं सम्पत्ति सम्बंधी अपराध घटित करने वाले आरोपियों को चिन्हित करते हुये उनके आपराधिक रिकार्ड […]

You May Like