जबलपुर: नौ माह में गुंडे बदमाशों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। शातिर गुण्डा बदमाशो के आपराधिक रिकार्ड देखते हुए 15 एनएसए, 231 के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही की गयी है।
इसी प्रकार आदतन मारपीट एवं सम्पत्ति सम्बंधी अपराध घटित करने वाले आरोपियों को चिन्हित करते हुये उनके आपराधिक रिकार्ड के आधार पर नई 28 निगरानी एवं 186 गुण्डा फाईल खोली गयी हैं।
