रेलवे ने टिकट चेकिंग में बनाया रिकॉर्ड , एक दिन में 16.56 लाख रुपये का राजस्व वसूला

इंदौर: पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने टिकट चेकिंग में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यात्रियों की सुविधा और बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत मंडल की टीम ने कई चालान बनाए और राजस्व वसूला.27 अप्रैल को टिकट चेकिंग स्टाफ ने पूरे दिन मेहनत करते हुए 16.56 लाख रुपये का राजस्व एक ही दिन में वसूल कर नया रिकॉर्ड बना दिया।

यह सफलता वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हीना वी. केवलरामानी के निर्देशन में चल रहे लगातार प्रयासों का नतीजा है. इस दौरान रतलाम, उज्जैन, इंदौर, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, दाहोद, देवास और डॉ. अम्बेडकर नगर जैसे प्रमुख स्टेशनों के साथ-साथ ट्रेनों में भी गहन जांच अभियान चलाया गया. जहां भी बिना टिकट या अनियमित यात्रा के मामले सामने आए, वहां तुरंत कार्रवाई की गई. कुल मिलाकर 2249 मामलों में यात्रियों से जुर्माना वसूला गया. पूरी टीम की सतर्कता, सक्रियता और समन्वय ने इस अभियान को सफल बनाया.

Next Post

फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे में युवक की मौत

Wed Apr 29 , 2026
सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बाइक से फ्लाईओवर से गुजर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार […]

You May Like

मनोरंजन