लक्षद्वीप के पांच द्वीपों पर बनेंगे उन्नत अस्पताल: पटेल

कोच्चि/लक्षद्वीप, 30 मई (वार्ता) केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पांच द्वीपों पर अत्याधुनिक अस्पताल स्थापित करने का फैसला किया है।

लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने यूनीवार्ता को बताया, “मिनिकॉय, एंड्रोथ और कदमत में 30 बिस्तरों वाले तीन अस्पतालों पर फिलहाल काम चल रहा है। इनकी परियोजना लागत 231.96 करोड़ रुपये है। वहीं, 260.38 करोड़ रुपये की लागत से अगाती और कवरत्ती में 50 बिस्तरों वाले अस्पतालों के लिए भवनों का निर्माण की परियोजा विचाराधीन है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय इस पर सक्रिय है।”

श्री पटेल ने कहा कि विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे वाले इन नये अस्पतालों से स्वास्थ्य क्षेत्र में काफी सुधार होगा और प्रदेशवासियों द्वारा इलाज पर किये जाने वाले खर्च में कमी आएगी, क्योंकि मौजूदा समय में उन्हें बेहतर इलाज के लिए काफी दूर जाना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय ने नए नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज भवन (परियोजना लागत 127 करोड़ रुपये) के निर्माण के लिए भी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है और यह मामला अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के पास सक्रिय रूप से विचाराधीन है।

 

 

Next Post

चुनाव पर रोक लगाने से अदालत का इंकार

Fri May 30 , 2025
जबलपुर: व्यवहार न्यायाधीश फरहान मसूद कुरैशी की अदालत ने जबलपुर संभागीय कुशवाहा समाज के चुनाव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। दरअसल श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर कुशवाहा धाम गौरीघाट जबलपुर के मुख्य चुनाव अधिकारी वृन्दावन वर्मा ने संभागीय कुशवाहा समाज का चुनाव कार्यकम घोषित किया है। इसके अनुसार 8 […]

You May Like