राजगढ़ जिले के कुख्यात सांसी गिरोह ने दिया था वारदात को अंजाम

सीहोर। चार महीने पहले गांव मुस्करा में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने सफलता हासिल कर ली है. पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों रुपए का चोरी का माल और चोरी में उपयोग की गई बाइक सहित अन्य सामान जब्त कर लिया है. खास बात यह है कि पकड़े गए सभी बदमाश राजगढ़ जिले के बोड़ा के पास गांव हुलखेड़ी के हैं.

पुलिस के अनुसार मुस्करा निवासी फरियादी सोनू 27 साल ने 28 जून को मंडी थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 1 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने किचिन की खिड़की की रॉड निकाली और घर में घुस आए। बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर सहित 30 हजार रुपए कैश ले गए. सोनू के अनुसार चोर घर से एक सोने का सुईधागा, एक छोटी लोंग, दो जोडी चांदी की पायल, एक जोड सोने की झुमकी, एक सोने के हार, दो सोने के मंलगसूत्र के पेंडिल, तीन जोडी चांदी की बिछिया, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का रानी हार, दो चांदी की चूडी चुरा ले गए थे. पुलिस ने सोनू की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की. मामले में पुलिस की टीम मुखबिर की सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग क्षेत्र में पहुंची. इसी दौरान एक टीम बदमाशों की तलाश में गांव बोड़ा पहुंची। यहां पूछताछ के बाद टीम ग्राम हुलखेड़ी पहुंची और गांव के बाहर यात्री प्रतीक्षालय के पास से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया. जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने खुद का नाम बाबूलाल पिता प्रभुलाल मोगिया 48 वर्ष बताया. उसने बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 28-29 जून की रात मुस्करा गांव में चोरी करना स्वीकार किया. पुलिस को उसने बताया कि उसके साथ गांव के ही शालू सिसोदिया, कल्लू सिसोदिया, काला उर्फ अर्जुन, जितेंद्र एवं राजकुमार सिसोदिया भी शामिल थे जिन्होंने इस चोरी को अंजाम दिया था. इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग जगह दबिश देते हुए अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया. प्रभारी टीआई सुनील मेहर ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी गए सामान सहित दो मोटर साइकिल व चोरी में प्रयुक्त अन्य सामान जब्त कर लिया है. मामले में थाना प्रभारी सुनील मीणा ने बताया कि कुछ आरोपियों ने शुजालपुर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. उन्होंने बताया आरोपियों से अन्य मामलों के संबंध में भी सघन पूछताछ की जा रही है.

 

 

 

Next Post

सेंट्रल जेल भोपाल में आत्म मंथन प्रवचन का आयोजन

Sat Nov 15 , 2025
भोपाल। सेंट्रल जेल भोपाल में कैदियों के लिए आर्यिका रत्न सृष्टि भूषण माताजी ने आत्म मंथन प्रवचन सत्र में कहा कि जेल केवल सजा का स्थान नहीं बल्कि सुधार ग्रह है। उन्होंने कैदियों को पश्चाताप करने, अपने कर्म सुधारने और जीवन में गलत काम न करने का संदेश दिया। माताजी […]

You May Like