पंचांग 14 जनवरी 2026:-
रा.मि. 24 संवत् 2082 माघ कृष्ण एकादशी बुधवासरे शाम 6/0, अनुराधा नक्षत्रे रात 3/31, गण्ड योगे रात 8/50, बालव करणे सू.उ. 6/43, सू.अ. 5/17, चन्द्रचार वृश्चिक, पर्व- षट्तिला एकादशी व्रत, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.
——————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 14 जनवरी 2026
वर्ष के प्रारंभ में भवन संबंधी विवाद का सामना करना पड़ेगा, व्यर्थ वाद विवाद से मतभेद बढ़ेगा, वर्ष के मध्य में रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी, व्यापार व्यवसाय में प्रगति होगी, राज सम्मान एवं मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यापार में प्रगतिहोगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख प्राप्त होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मनोबल में वृद्धि होगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को मान प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक कार्योमें सफलता प्राप्त होगी.
——————————————————–
आज का भविष्य- बुधवार 14 जनवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुंदर, हंसमुख, मिलनसार होगा, चंचल एवं बुद्धिमान होगा. विद्या में रूचि रहेगी, माता पिता का भक्त होगा. धार्मिक कार्यों में आस्था रहेगी, यात्रा प्रवास का शौकीन होगा.
——————————————————–
मेष- आत्मविश्वास से बात रखें, सबका सहयोग मिलेगा. युवा प्रतियोगी परीक्षा में सफल रहेंगे. किसी अतिथि का वृश्चिकमन होगा, कार्यों में सफलता मिलेगी.
वृषभ- काम के संबंध में अनुकूल आश्वासन मिलेगें, प्रापर्टी संबंधी मामले उलझनें से चिंता बढ़ेगी, आर्थिक क्षेत्र में दूर जा रहे व्यक्ति से शुभ समाचार मिलेगा.
मिथुन- अनुभव की कमी से सही फैसला लेने में नाकाम रहेंगे, प्रभावशाली लोगों से संपर्कों का लाभ मिलेगा. किसी अनजानी आशंका से चिंता रहेगी, संयम रखें.
कर्क- व्यर्थ के कामों में समय बर्बाद होगा, नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ेगी. यदि किसी नवीन कार्य के प्रति प्रयासरत् हैं तो सफलता मिलेगी. संयम रखें.
सिंह- राजकीय मामलों की अनदेखी से समस्या हो सकती है, भूमि भवन और वाहन खरीदने का मन बनेगा, आशातीत सफलता प्राप्त होगी. सतर्कता वांछनीय है.
कन्या- बिना मांगे दूसरों को सलाह देना भारी पड़ सकता है. आय व्यय में संतुलन बनाकर चलें. निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, दायित्वों की पूर्ति होगी.
तुला- लंबित योजनाएं फिर से शुरू करने का समय है, अधिकारियों से मेल जोल का लाभ होगा. शारीरिक एवं मानसिक सुख रहेगा. यात्रा प्रवास आदि का योग है.
वृश्चिक- कार्ययोजना में बदलाव कर इच्छित सफलता हासिल कर सकते हैं. वित्तीय मामले हल होंगे, सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पारिवारिक सुख रहेगा.
धनु- अनावश्यक खर्च करने से वित्तीय परेशानी हो सकती है, विवाद पक्ष में हल होगा. धन, पद एवं प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी, मान सम्मान प्राप्त होगा.
मकर- अटके काम पूरे होंगे, कार्य की अधिकता से परिजनों पर ध्यान नहीं दे पायेंगे. नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करें, मांगलिक कार्यों पर खर्च होगा.
कुम्भ- मित्रों के साथ घूमने का कार्य बनेगा, युवा कैरियर को लेकर चिंतित रहेंगे, आर्थिक क्षेत्र में किसी तरह का निर्णय शीघ्रता में न लें, व्यवसायिक संबंधों में लाभ होगा.
मीन- दिखावे के चक्कर में कर्ज लेना पड़ सकता है, मित्रों से टकराव संभव है. यात्रा देशाटन तथा व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी, विवाद को टालें.
——————————————————–
व्यापार-भविष्य:
माघ कृष्ण एकादशी को अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव से चांदी, रूई, कपास, सूती वस्त्र, खली, बिनौला, अरंडी, तिल, घी में मंदी होगी. गेहूं, जौ, चना, गुड, खांड, जायफल आदि में तेजी होगी. भाग्यांक 2786 है.
——————————————————–
