बच्ची का गला दबाने वाली महिला निकली मानसिक बीमार

तेंदूखेड़ा/दमोह.जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक के तारादेही के जंगल में अपनी बेटी का गला दबाकर मारने का प्रयास करने वाली महिला की पहचान दमोह के जबलपुर नाका क्षेत्र निवासी कुंती प्रजापति के रूप में हुई है. परिजनों को मीडिया के माध्यम से उसकी जानकारी लगी तो वह उसे खोजने महिला बाल विकास विभाग पहुंच गए.हटा ब्लॉक के रसोटा गांव निवासी कुंती की शादी 2015 में पालीटेक्निक कालेज के पीछे रहने वाले अशोक प्रजापति के साथ हुई थी. महिला मानसिक बीमार है, इसकी पुष्टि उसके पति और महिला की मां गेंदारानी ने की है.महिला के तीन बच्चे हैं जिनमें से दो अपनी नानी के पास रहते हैं. महिला अपनी 3 साल की मासूम बच्ची के साथ ससुराल में थी. 19 फरवरी 2025 को वह अपनी बेटी के साथ लापता हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी भी जबलपुर नाका चौकी में दर्ज है.

बता दें कि रविवार सुबह यह महिला जंगल के रास्ते अपनी तीन साल की बेटी का गला दबाकर उसकी जान लेने का प्रयास कर रही थी.तभी वहां से निकल रहे तारादेही क्षेत्र के रेंजर देवेन्द्र गुर्जर ने यह देखा तो बच्ची को महिला से छीनकर उसकी जान बचाई थी और बाद में मासूम को पुलिस के हवाले कर दिया था.

Next Post

पहाडग़ढ़ परियोजना के जल स्रोतों में पानी नहीं,77 गांवों में जल आपूर्ति बंद

Mon Mar 17 , 2025
ब्यावरा। शासन द्वारा बड़े ही दावों के साथ गांव-गांव, घर-घर नलजल योजना के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने की बात कहते हुए परियोजनाएं संचालित की किंतु धरातल पर अब यह फिस्सडी साबित होने लगी है. सुठालिया क्षेत्र की पहाडग़ढ़ परियोजना के तहत आने वाले 77 गांवों में पेयजल सप्लाई 17 […]

You May Like

Play sound