56 दुकान-होटल हब प्रोजेक्ट्स का CM करेंगे लोकार्पण

उज्जैन: नानाखेड़ा 21 मॉल के समीप विकास प्राधिकरण ने नया शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाया है, आवासीय एवं सह व्यावसायिक परिसर शहर वासियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में तैयार किया गया है, इसके साथ ही क्षिप्रा विहार में 56 दुकान और होटल हब का प्रोजेक्ट भी यूडीए द्वारा लाया जा रहा है, इसका भी लोकार्पण डॉ यादव द्वारा किया जाएगा.

नवभारत से चर्चा में विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रोग्राम तय किया जा रहा है, संभवतः 12 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ यादव उज्जैन आएंगे और विकास प्राधिकरण की योजनाओं गतिविधियों के माध्यम से जो प्रोजेक्ट्स लाए जा रहे हैं, उनमें कुछ भूमि पूजन और कुछ लोकार्पण के कार्यक्रम है.
क्षिप्रा विहार वाणिज्यिक परिसर का निर्माण इंदौर रोड और देवास रोड के बीच एमआर-11 रोड पर किया गया है.

परिसर के चारों ओर 45, 30 और 24 मीटर चौड़ी सड़कों का निर्माण मास्टर प्लान के अनुरूप किया गया है. यहां अंडरग्राउंड सीवरेज नेटवर्क, स्टॉर्म वाटर ड्रेन, जलप्रदाय लाइनें, अंडरग्राउंड विद्युत व्यवस्था, चौड़ी सड़कें, डिवाइडर, फुटपाथ और स्ट्रीट लाइटिंग आदि सुविधाएं हैं. लागत 35 करोड़ है. यहां पर शहरवासियों को 56 दुकान और होटल हब की सौगात मिलेगी, हालांकि स्थान डेवलप करके विकास प्राधिकरण बेच रहा है ,प्रोजेक्ट खरीदार को बनाने होंगे.

Next Post

BJP के दवाब में दर्ज हुआ जीतू पटवारी पर फर्जी मुकदमा

Sun Jun 29 , 2025
रायसेन:कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज हुई एफआईआर के मामले में पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष वर्धन सोलंकी सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल ने भाजपा पर निशाना साधा है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी अपने भ्रष्टाचार से हो रही बदनामी को छुपाने के लिए न्याय के लिए लड़ […]

You May Like