कोई नेता तो कोई स्वयं को पुलिस वाला बताकर दे रहा धमकी

जबलपुर। मुझे प्रकरण वापिस लिये जाने, बच्चों को जबरन घर में रखने और ऐसा न करने पर लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है, कोई नेता तो कोई स्वयं को पुलिस वाला बताकर मोबाइल में धमकियां दे रहा है जिसकी रिकॉर्डिंग मेरे पास हैं। ये शिकायत इशरत बेगम पिता शब्बीर निवासी नेता कालोनी अधारताल ने पुलिस अधीक्षक से की।

पीड़िता ने बताया कि पति के द्वारा मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा जो कि अभी भी जारी है। पति के द्वारा तीनों बच्चों को मुझसे छीनकर अपनी मां के घर पर एक वर्ष से बच्चों के साथ रह रहा है। प्रताड़नाओं से परेशान होकर शिकायत दर्ज करवाई, इसके बाद न्यायालय में प्रकरण वर्ष 2024 में दर्ज करवाया, जो कि न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद से ही उसे धमकियां मिल रही हैं।

Next Post

भोपाल रेल मंडल को टिकट जांच अभियान से मई माह में मिला 4.60 करोड़ रुपए का राजस्व

Tue Jun 10 , 2025
भोपाल, 10 जून (वार्ता) पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल ने मई माह में टिकट जांच अभियान से चार करोड़ 60 लाख 07 हजार से अधिक राशि का राजस्व अर्जित किया है। भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने आज बताया कि भोपाल रेल मंडल को मई माह में […]

You May Like