जुमेरती में रोजा अफ्तारी का आयोजन, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल हुए शामिल

भोपाल। पुराने शहर क्षेत्र जुमेरती में चावल वाली मस्जिद के पास रोजा अफ्तारी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रमीज कुरैशी द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत कर सामूहिक रूप से रोजा खोला।

अफ्तारी कार्यक्रम में मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रोजेदारों के साथ बैठकर अफ्तार किया और माह-ए-रमजान की बरकतों पर प्रकाश डालते हुए आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं युवा भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर खजूर, फल, शरबत और अन्य पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। रोजा अफ्तारी के दौरान लोगों ने देश में शांति, तरक्की और आपसी सद्भाव के लिए दुआ की।

आयोजक रमीज कुरैशी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं। आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Next Post

हर खेत को मिलेगा पानी, एक लाख करोड़ के बजट से संवरेगा एमपी का किसान : सीएम डॉ. यादव

Thu Feb 26 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के रहली क्षेत्र में कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देते हुए फूड पार्क स्थापित किया जाएगा। इससे क्षेत्र के स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। बुंदेलखंड की धरती आल्हा-ऊदल जैसे वीरों की धरती है। सागर जिले […]

You May Like