भोपाल, 10 जून (वार्ता) पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल ने मई माह में टिकट जांच अभियान से चार करोड़ 60 लाख 07 हजार से अधिक राशि का राजस्व अर्जित किया है।
भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने आज बताया कि भोपाल रेल मंडल को मई माह में रेल यात्रियों की टिकट जांच अभियान के दौरान 64,710 मामलों में अनियमितताएं मिली, जिससे रेलवे को चार करोड़ 60 लाख 07 हजार 920 रुपए का राजस्व आर्जित हुआ। उन्होंने बताया कि इनमें 35,075 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए, जिनसे दो करोड़ 97 लाख 08 हजार 585 रुपए की वसूली की गई। अनुचित टिकट पर यात्रा करने वाले 30,483 लोगों से एक कराेड़ 62 लाख 55 हजार 385 रुपए की राशि वसूली गई। इसके साथ ही बिना बुक किए सामान के साथ यात्रा करने के 152 मामले पकड़ कर उनसे 43 हजार 950 रुपए की वसूली की गई है।
Next Post
नगरीय निकायों को कम्प्यूटरीकृत करने के लिये वेब आधारित ई-नगरपालिका 2.0
Tue Jun 10 , 2025
भोपाल, 10 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को कम्प्यूटरीकृत करने के लिये केन्द्रीकृत वेब आधारित ई-नगरपालिका 2.0 योजना प्रारंभ की है। यह योजना डिजिटल इण्डिया के उद्देश्य को बढ़ावा देने तथा पारदर्शी और त्वरित नागरिक सेवा देने के उद्देश्य से […]

You May Like
-
9 months ago
एमवाय में मासूमों का रक्त, सिस्टम के हाथ लाल
-
2 months ago
कॉफी, चाय, रबड़ जैसी रोपण फसलों की बढ़ेगी पैदावार
-
4 months ago
खंडहर मकान से 60 लीटर शराब समेत तस्कर पकड़ाया
