
भोपाल।पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की स्मृति में आयोजित “यादें अर्जुन सिंह अलंकरण एवं अखिल भारतीय मुशायरा” के सफल आयोजन के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अजय सिंह राहुल भैया ने सहयोगी टीम को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष साबिस्ता जकी, ग्वालियर से योगेंद्र सिंह, भोपाल से प्रदेश प्रतिनिधि एवं प्रवक्ता शहरयार खान, महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान सहित टीम के सदस्य उपस्थित रहे। शहरयार खान ने भी राहुल भैया के प्रति दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
