
जबलपुर। बरगी पुलिस ने मंडला बाईपास रोड परमेश्वर ढाबा मानेगांव मंगेली में दबिश देकर नागपुर से अवैध रूप से कारतूस बेचने आये 5 सौदागरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 14 कारतूस, 5 मोबाइल एवं स्कार्पियो जप्त की गई है। पकड़े गए आरोपियों में उजैर परवेज पिता अब्दुल खालिद 38 वर्ष निवासी फ्लेट नम्बर 304 बिल्डिंग नम्बर 8 राय आसियाना अपार्टमेंट थाना मनकापुर जिला नागपुर महाराष्ट्र, कासिफ खान पिता आसिफ खान 28 वर्ष निवासी फ्लेट नम्बर 45 प्रशांत कालोनी गुरेवाड़ा रोड़ गिट्टी खदान जिला नागपुर महाराष्ट्र, असमित खोटे पिता अनिल खोटे 26 वर्ष निवासी ठक्कर ग्राम पांच पावली थाना पांच पावली जिला नागपुर महाराष्ट्र, शुभम कोटांगले 25 वर्ष निवासी बेझनबाग जरीपटका थाना जरीपटका जिला नागपुर महाराष्ट्र, जयघोस टेम्बुरने पिता हीरालाल टेमबुरने 30 वर्ष निवासी धम्मादीप नगर विनाकी लेआउट थाना यशोदरा नागपुर महाराष्ट्र शामिल हैं।
