समाज और जरुरतमंद की सेवा ही सच्ची उपासना: राय

सीहोर। रोटरी एवं इनर व्हील क्लब द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्तन कैंसर मेमोग्राफी जांच एवं सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर में विधायक सुदेश राय एवं समाजसेवी श्रीमती अरुणा राय विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए. शिविर का आयोजन इंदौर के अरविन्दो अस्पताल के सहयोग से किया जा रहा है.

पहले दिन शिविर में करीब 282 से अधिक मरीजों का पंजीयन के पश्चात जांच आदि की. जांच के दौरान कैंसर के आधा दर्जन संदिग्ध मरीजों को परामर्श दिया गया. यह जिले के इतिहास में पहला विशाल निशुल्क जांच शिविर है, जिसमें रिकार्ड मरीजों की जांच और परामर्श दिया गया है.

रोटरी क्लब अध्यक्ष मधुर विजयर्गीय और इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष नेहा विजयवर्गीय ने विधायक श्री राय सहित अन्य अतिथियों का सम्मान किया. उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए ऐसे आयोजन समाज में जागरुकता और स्वस्थ जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं.

इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष मधुर विजयवर्गीय ने बताया कि रविवार को दोपहर दो बजे लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, विधायक सुदेश राय, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. अभिजीत देशमुख करेंगे.

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीजी सुशील मल्हौत्रा, डॉ. सुनीता सिसोदिया, डॉ. पुष्पा कन्नोजिया, डॉ. मालती आर्य, डॉ. राजश्री मोदी, रोटरी क्लब के सचिव कपिल अग्रवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. कैलाश अग्रवाल, डॉ. एसआर गट्टानी, प्रोजेक्ट कार्डिनेटर रघुनंदन निगोदिया, प्रोजेक्ट डाइरेक्टर डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. गौरव ताम्रकार, अजय जैन, अर्पित पालीवाल, मयंक चढ्ढा, पंकज जैन आदि उपस्थित थे.

 

 

 

Next Post

घूमने और मौज मस्ती में उड़ाए चोरी के पैसे

Sun Oct 5 , 2025
भैरूंदा।पुलिस ने 72 घंटे में नगर की 05 दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से घटना में सामान एवं चोरी गया माल बरामद किया. आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामलों में पकड़ाया जा चुका है. जानकारी के अनुसार गत […]

You May Like