
सीधी। अवैध नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये मड़वास पुलिस ने लगभग 2 लाख 78 हजार रूपये कीमती मशरूका 6 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर विधि विरूद्ध बालक सहित 3 आरोपियों के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध किया।
पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा भापुसे के कुशल निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी अरविंद श्रीवास्तव व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी रोशनी ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी मड़वास उनि केदार परौहा के नेतृत्व में मड़वास पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध फिर कार्यवाही करते हुये 1 लाख 8 हजार रूपये कीमती 6 किलोग्राम गांजा, 1.5 लाख रूपये कीमती 1 नग परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं 20 हजार रूपये कीमती दो नग मोबाईल फोन कुल कीमती 2 लाख 78 हजार रूपये का मशरूका जप्त कर विधि विरूद्ध बालक सहित 3 आरोपियों पर मामला पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस के अनुसार दिनांक 7 मई 2025 को थाना प्रभारी मड़वास को जरियें मुखविर सूचना मिली कि एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर पथरौला तरफ से मड़वास अकला होते हुये नदहा जा रहे है। मुखविर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाकर उनके मार्गदर्शन में स्वयं के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मुखविर के बतायें अनुसार रवाना होकर अकला पहुचकर नाकाबंदी की गई जो कुछ समय बाद मुखविर बताये अनुसार एक सफेद रंग की मोटर सायकल आते दिखी जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा गया तथा दोनो से नाम पता पूंछा गया जो अपना नाम सुनील साहू पिता बृजलाल साहू उम्र 22 वर्ष निवासी नदहा एवं दूसरा व्यक्ति का नाम पता पूंछा गया जो विधि विरूद्ध बालक होना बताया जिनके मोटर सायकल में रखे झोले को चेक किया गया, जिसमे भूरे रंग की पॉलिथीन के 6 पैकेट मिले, जो उक्त पैकेट को खोलकर देखा गया जो मादक पदार्थ गांजा कुल 6.130 किलोग्राम कीमती 108000 रूपये का पाया गया। आरोपियों ने पूंछतांछ में बताया कि अमर सिंह राठौर निवासी ब्यौहारी जिला शहडोल से उक्त मादक पदार्थ गांजा लेकर आये है। कुल 6 किलोग्राम गांजा कीमती 1 लाख 8 हजार रूपये परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 1.5 लाख एवं दो नग मोबाईल कीमती 20 हजार कुल कीमती 2 लाख 78 हजार रूपये आरोपियों से जप्त कर उसके परिवहन और रखने के संबंध में से वैध दस्तावेज की मांग की गई जो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये आरोपियों का उक्त कृत्य एनडीपीएस की धारा 8, 20बी के तहत दंडनीय पाए जाने पर थाना मड़वास में अपराध कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मड़वास उनि केदार परौहा, उनि आरबी सिंह, सउनि राजकुमार परिहार, प्रआर लोकेन्द्र खतक, आरक्षक मोनू, चन्द्र कुमार, गोविंद एवं राकेश की अहम भूमिका रही है।
