हाईवे पर ट्रक ने चार गायों को कुचला, मौके पर मौत

छतरपुर। छतरपुर जिले के बमीठा-झांसी नेशनल हाईवे पर सरानी ब्रज के पास चार गायों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। सभी गायों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का वीडियो राहगीरों ने रिकॉर्ड किया, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मृत गायों के ऊपर से अन्य वाहन गुजर रहे हैं। इससे न सिर्फ आवागमन में बाधा आ रही है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों की नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है। रात के समय हाईवे पर गायों का बैठना आम बात हो गई है। आए दिन वाहन इनकी चपेट में आ जाते हैं। बाइक सवारों के घायल होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। लोगों ने सवाल उठाया कि जब टोल टैक्स पूरा वसूला जाता है तो फिर सड़क पर सुरक्षा और साफ-सफाई की जिम्मेदारी किसकी है?

NHAI ने बताई व्यवस्थाएं

इस मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर देवेंद्र चापेकर ने बताया कि सड़क पर आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए विशेष टीम बनाई गई है। सात लोगों की यह टीम प्रतिदिन तीन बार करीब 50 किलोमीटर की पेट्रोलिंग करती है और सड़क पर घूम रहे पशुओं को पास की गोशालाओं में भिजवाया जाता है।

प्रशासन भी हुआ सक्रिय

छतरपुर कलेक्टर ने सभी गोशालाओं की सूची NHAI को उपलब्ध करवाई है, ताकि आवारा पशुओं को समय पर वहां शिफ्ट किया जा सके। वहीं कुछ मामलों में निजी पशुओं की जानकारी जनपद कार्यालय को भेजी गई है।

Next Post

बीडी कॉलोनी में युवक से मारपीट, आरोपी का निकाला गया जुलूस

Tue Jul 22 , 2025
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित बीडी कॉलोनी में एक युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी वीरू खटीक को गिरफ्तार कर कॉलोनी में उसका जुलूस निकाला। थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे ने […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।