थांवरी के पास भीषण सड़क हादसा, पूर्व सरपंच समेत दो की मौत

सिवनी। जिले के धनौरा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में ग्वारी के पूर्व सरपंच सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना थांवरी गांव के पास हुई, जहां वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में ग्वारी के पूर्व सरपंच समेत एक अन्य व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही धनौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Next Post

वेदांता समूह के परिसरों पर ईडी की छापेमारी, फेमा के उल्लंघन का आरोप

Tue Jun 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 जून (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में मंगलवार को अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाले वेदांता समूह के परिसरों पर छापेमारी की। यह छापेमारी वेदांता द्वारा अपनी मुख्य कंपनी ‘वेदांता रिसोर्सेज’ को किए गए रॉयल्टी भुगतान […]

You May Like