गुना में SIR के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, CEC को बताया ‘गोरिल्ला

गुना। SIR के विरोध और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को गुना में विशाल पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। नेतृत्व जिला अध्यक्ष एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने किया।

प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें ‘गोरिल्ला’ कहा गया। एक कार्यकर्ता ‘मैं हूं गोरिल्ला ज्ञानेश, वोट चुरा के करता ऐश’ का पोस्टर लिए गोरिल्ला वेश में नजर आया। कांग्रेस ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को राष्ट्रपति के नाम 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर CEC को पद से हटाने, गिरफ्तार करने और ECINET की न्यायिक निगरानी में जांच कराने की मांग की।

जयवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा को हार का खतरा है, इसलिए ज्ञानेश कुमार के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा गया। SIR के बहाने सॉफ्टवेयर के जरिए सीधे दिल्ली से नाम काटे गए, SDM-कलेक्टर को दरकिनार किया गया। अन्य आयुक्तों की आपत्तियों को अनसुना किया गया। ईवीएम में भी हेरफेर कर चुनाव चुराया गया।

उन्होंने डीएपी खाद की कमी, ई-टोकन व्यवस्था फेल होने और कालाबाजारी पर कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर ने आदिवासी क्षेत्रों में कैंप लगाकर खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

साथ ही केंद्र की घोषणा अनुसार मक्का का MSP ₹2410 पर खरीदी और नवंबर से जनवरी तक सरकारी खरीदी की मांग रखी गई।

Next Post

रक्षा लेखा विभाग के 279वें वार्षिक दिवस पर कई नयी पहलों की शुरूआत करेंगे राजनाथ

Wed Sep 30 , 2026
नयी दिल्ली 30 सितम्बर (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा लेखा विभाग के 279वें वार्षिक दिवस पर गुरुवार को यहां कई सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पहलों की शुरुआत करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इन पहलों में सेना वित्तीय सूचना प्रणाली का विभाग के ‘सक्षम’ प्लेटफार्म के साथ एकीकरण, […]

You May Like